अनेक शब्दों या वाक्यांशों के स्थान पर कभी – कभी एक शब्द का प्रयोग किया जाता है । इससे भाषा में सौन्दर्य आ जाता है और भाषा प्रभावशाली बनती है । जैसे – जिसे आर पार देखा जा सके- पारदर्शी कहने से भाषा का सौन्दर्य बढ़ जाता है । वाक्य रूपान्तरण में भी इस प्रकार के शब्द उपयोगी होते हैं । ऐसे ही कुछ अनेक शब्दों के लिए एक शब्द यहाँ दिए गए हैं ।
1. सत्य बोलने वाला = सत्यवादी
2. जो सहनशील हो = सहिष्णु
3. बिना सोच विचार किया हुआ विश्वास = अंधविश्वास
4. धर्म में निष्ठा रखने वाला = धर्मनिष्ठ
5. जो तृप्त न हो = अतृप्त
6. दो भाषा जानने-बोलने वाला = दुभाषिया
7. जिसको अनुभव हो = अनुभवी
8. जो कम खाता हो = अल्पाहारी
9. जिसके आने की तिथि निश्चित न हो = अतिथि
10. जिसे क्षमा न किया जा सके = अक्षम्य
11. जिसका मूल्य न आँका जा सके = अमूल्य
12. जो कानून के अनुसार न हो = अवैध
13. जो बिना वेतन काम करे = अवैतनिक
14. जो कहा न जा सके = अकथनीय
15. जिसको गिना न जा सके = अगण्य
16. जो इस लोक का न हो = अलौकिक
17. जो बच्चों को पढ़ाए = अध्यापक
18. जो अत्याचार करता हो = अत्याचारी
19. जिसकी सीमा न हो = असीम
20. जिसका कोई सहायक न हो = असहाय
21. जिसकी कोई उपमा न हो = अनुपम
22. जो छोड़ा न जा सके = अनिवार्य
23. जो संभव न हो = असंभव
24. जहाँ पहुँचा न जा सके = अगम्य
25. जिसका नाम न हो = अनाम
26. जो अहिंसा में विश्वास रखे = अहिंसावादी
27. जिसका वर्णन न किया जा सके = अवर्णनीय
28. जो परिचित न हो = अपरिचित
29. मन में होने वाला ज्ञान = अंतर्ज्ञान
30. आशा करने वाला = आशावादी
31. आलोचना करने वाला = आलोचक
32. जो अपनी ओर आकर्षित करे = आकर्षक
33. जो अपनी जीवनी लिखे = आत्मकथाकार
34. आज्ञा मानने वाला = आज्ञाकारी
35. नई खोज करना = आविष्कार
36. जो नए जमाने का हो = आधुनिक
37. दूसरे देश से मँगाना = आयात
38. ईश्वर में विश्वास रखने वाला = आस्तिक
39. दूसरों का आभार मानने वाला = आभारी
40. छोटा भाई = अनुज
41. बड़ा भाई = अग्रज
42. आकाश में दिखाई देने वाला सात रंगों का धनुष = इंद्रधनुष
43. दूसरों से ईर्ष्या करने वाला = ईर्ष्यालु
44. जिसका हृदय विशाल हो = उदार
45. जो ऊपर कहा गया हो = उपर्युक्त
46. जो बाद में अधिकारी बने = उत्तराधिकारी
47. जहाँ दवाई मिलती है/या इलाज होता है = औषधालय
48. कलाकारों द्वारा बनाई गई वस्तु = कलाकृति
49. जो अपने काम में होशियार हो = कार्यकुशल
50. जो कार्य कष्ट सहन कर किया जाय = कष्टसाध्य
51. मिट्टी के बर्तन बनाने वाला = कुम्हार
52. गलत मार्ग पर चलने वाला = कुमार्गी
53. ऊँचे कुल में जन्म लेने वाला = कुलीन
54. तेज बुद्धि वाला = कुशाग्रबुद्धि
55. किए गए उपकार को मानने वाला = कृतज्ञ
56. दूसरों के उपकार को न मानने वाला = कृतघ्न
57. बुरे कामों के लिए प्रसिद्ध = कुख्यात
58. जो कड़वा बोलता हो = कटुभाषी
59. जहाँ कलपुर्जे बनाए जाते हैं = कारखाना
60. जो अन्दर से खाली हो = खोकला
61. जिसके हाथ में चक्र हो = चक्रपाणि
62. जो किसी को न सुहाता हो = खटकना
63. सामान खरीदने वाला = ग्राहक
64. गणित के बारे में जानने वाला = गणितज्ञ
65. जो गणना योग्य हो = गण्य/गणनीय
66. आकाश को छूने वाला = गगनचुंबी
67. जो गुप्त बातों का पता लगाए = गुप्तचर
68. छिपाने योग्य बातें = गोपनीय
69. गायों को पालने वाला = गोपाल
70. गायों को चराने वाला = ग्वाला
71. गाँवों में रहने वाला = ग्रामीण
72. नगर में रहने वाला = नागरिक
73. बीमार का इलाज करने वाला = चिकित्सक
74. जो चित्र बनाता हो = चित्रकार
75. चक्र के आकार में सेना की रचना करना = चक्रव्यूह
76. छात्रों के उपयोग में आने वाला सामान = छात्रोपयोगी
77. छात्रों को दिया जाने वाला अनुदान / राशि = छात्रवृत्ति
78. जल में रहने वाला जीव = जलचर
79. जिसने इन्द्रियों को वश में कर लिया हो = जितेन्द्रिय
80. जन्म से अंधा = जन्मांध
81. जिसमें जानने की इच्छा हो = जिज्ञासु
82. ज्योतिष विद्या का ज्ञान रखने वाला = ज्योतिषी
83. जिसे देखकर डर लगे = डरावना
84. तप करने वाला = तपस्वी
85. दूर की देखने-सोचने वाला = दूरदर्शी
86. जो देखने योग्य हो = दर्शनीय
87. जिस पुत्र को गोद लिया हो = दत्तक
88. जहाँ पहुँचना कठिन हो = दुर्गम
89. जो समझने में कठिन हो = दुर्बोध
90. जिसका आचार-विचार अच्छा न हो = दुराचारी
91. कठिनाई से प्राप्त होने वाला = दुर्लभ
92. दूर की सोचने वाला = दूरदर्शी
93. जिसे करना कठिन हो = दुष्कर
94. धर्म को चलाने वाला = धर्मप्रवर्तक
95. माँस न खाने वाला = निरामिष
96. ईश्वर में विश्वास न रखने वाला = नास्तिक
97. जो अभी पैदा हुआ हो = नवजात
98. जिसके पास धन न हो = निर्धन
99. नष्ट होने वाला = नश्वर
100. रात में विचरण करने वाला = निशाचर
101. जिसमें ममता न हो = निर्मम
102. जो भयभीत न हो = निर्भीक
103. जिसका कोई आधार न हो = निराधार
104. निरीक्षण करने वाला = निरीक्षक
105. जिसका कोई आकार न हो = निराकार
106. नया आया हुआ व्यक्ति = नवागंतुक
107. जिसमें सन्देह न हो = नि:सन्देह
108. बहुत मेहनत करने वाला = मेहनती/परिश्रमी
109. जो आँखों के सामने हो = प्रत्यक्ष
110. जो आँखों के सामने न हो = परोक्ष
111. परदेश में रहने वाला = प्रवासी
112. दूसरों पर उपकार करने वाला = परोपकारी
113. जो पाश्चात्य संस्कृति से संबंध रखता है = पाश्चात्य
114. दूसरे लोक से संबंधित = पारलौकिक
115. पत्तों की बनाई कुटिया = पर्णकुटी
116. पन्द्रह दिनों का समय = पाक्षिक
117. रास्ता दिखाने वाला पते = पथ प्रदर्शक
118. जिस जानवर को पाला जाता हो = पालतू
119. पुराने जमाने का = प्राचीन
120. प्रशंसा करने योग्य = प्रशंसनीय
121. पुस्तक का घर = पुस्तकालय
122. किसी उक्ति को दोहराना = पुनरुक्ति
123. दूसरों पर आश्रित रहने वाला = परावलम्बी
124. हाथ से लिखी पुस्तक = पांडुलिपि
125. जो बहुत कीमती हो = बहुमूल्य
126. बहुत बोलने वाला = वाचाल
127. नेत्रहीनों को पढ़ाने की लिपि = ब्रेललिपि
128. जो पहले का हो = भूतपूर्व
129 . माँस खाने वाला = माँसाहारी
130. कम खर्च करने वाला = मितव्ययी
131. जहाँ रेत ही रेत हो = मरुभूमि
132. महीने में एक बार होने वाला = मासिक
133. मर्म को छूने वाला = मार्मिक
134. लकड़ी काटने वाला = लकड़हारा
135. जो लोगों का प्रिय हो = लोकप्रिय
136. वर्णों की माला/सूची = वर्णमाला
137. वर्ष में होने वाला = वार्षिक
138. जिसका विवाह हो गया हो = विवाहित
139. विष्णु का उपासक = वैष्णव
140. जिसका विश्वास किया जा सके = विश्वसनीय
141 . हँसी मजाक करने वाला = विदूषक
142. जो कानून द्वारा मान्य हो = वैधानिक
143. शक्ति का उपासक = शाक्त
144. शिव का उपासक = शैव
145. जो सगा भाई हो = सहोदर
146. एक ही जाति के लोग = सजातीय
147. जो याद रखने योग्य हो = स्मरणीय
148. अच्छे चरित्र वाला = चरित्रवान
149. सप्ताह में होने वाला = साप्ताहिक
150. सत्य बोलने वाला = सत्यवादी
151. संगीत का ज्ञान रखने वाला = संगीतज्ञ 152. एक कक्षा में पढ़ने वाला = सहपाठी
153. सेवा करने वाला = सेवक
154. जो सरलता से प्राप्त हो = सुलभ
155. सब कुछ जानने वाला = सर्वज्ञ
156. जो हर स्थान पर हो = सर्वव्यापक
157. जो सहन करने में समर्थ हो = सहनशील
158. जो स्वयं सेवा करता हो = स्वयंसेवक
159. अपने देश से सम्बन्धित = राष्ट्रीय
160. हिंसा करने वाला = हिंसक
161. अपने दस्तखत = हस्ताक्षर
162. हँसने-हँसाने वाला = हँसोड़